छिंदवाड़ा में दो दिनी स्मृति प्रसंग समारोह आज से, नाट्य प्रस्तुति व सदाबहार फिल्मों का होगा प्रदर्शन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

छिंदवाड़ा में दो दिनी स्मृति प्रसंग समारोह आज से, नाट्य प्रस्तुति व सदाबहार फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Date : 13-Dec-2025

छिन्दवाडा, 13 दिसम्बर। मप्र शासन के संस्कृति विभाग द्वारा सुप्रतिष्ठित फिल्म विश्लेषकों श्रीराम ताम्रकर एवं सुनील मिश्र के अवदान पर केंद्रित दो दिवसीय स्मृति प्रसंग समारोह का आयोजन आज शनिवार से छिंदवाड़ा के शासकीय मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, खजरी रोड में किया जा रहा है। समारोह में फिल्म प्रदर्शन के साथ फिल्मों में संगीत, सिनेमा में एआई और दिवंगत अभिनेता धर्मेन्द्र की जीवन यात्रा पर व्याख्यान एवं नाट्य प्रस्तुतियों का मंचन किया जाएगा।

संस्कृति संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि समारोह में पहले दिन आज दोपहर 3.00 बजे से फिल्म “कारवाँ” का प्रदर्शन किया जाएगा। नासिर हुसैन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आशा पारेख, जीतेन्द्र, अरुणा ईरानी एवं हेलन ने मुख्य भूमिका निभाई है। सायं-5.30 बजे से दो सत्रों में व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। पहले सत्र में “आरके स्टूडियो की फिल्मों की संगीतमय यात्रा” पर वरिष्ठ लेखक एवं फिल्म निर्माता डॉ. राजीव श्रीवास्तव, दिल्ली का व्याख्यान होगा। वहीं, दूसरे सत्र में वरिष्ठ लेखक एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी पंकज राग, दिल्ली “नासिर हुसैन और उनकी फिल्मों का सदाबहार संगीत” विषय पर उद्बोधन देंगे। पहले दिन की अंतिम प्रस्तुति सायं 7.00 बजे नाटक “गजमोक्ष” की होगी। स्व. सुनील मिश्र लिखित इस नाटक का निर्देशन विनोद कुमार मिश्रा करेंगे।

संस्कृति संचालक नामदेव ने बताया कि 14 दिसंबर को दोपहर 3.00 बजे से फिल्म “सत्यकाम” का प्रदर्शन होगा। ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धर्मेन्द्र, संजीव कुमार, शर्मिला टैगोर एवं अशोक कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है। सायं 5.30 बजे से इंदौर के समय ताम्रकर का “ए.आई. और सिनेमा का भविष्य- कला एवं तकनीक” विषय पर उद्बोधन होगा। अगले सत्र में इंदौर के अरुण ठाकरे “धर्मेन्द्र– संघर्षों से सुपरस्टार तक” विषय पर उद्बोधन देंगे। सायं 7.00 बजे से नाट्य प्रस्तुति “ऐसे रहो की धरती” का मंचन किया जाएगा। स्व. सुनील मिश्र लिखित इस नाटक का निर्देशन आनंद प्रकाश मिश्रा ने किया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement