छग विधानसभा : स्कूल-कॉलेजों में लगी मशीनें खराब, मंत्री ने जांच की दिया आश्वासन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

छग विधानसभा : स्कूल-कॉलेजों में लगी मशीनें खराब, मंत्री ने जांच की दिया आश्वासन

Date : 15-Dec-2025

रायपुर, 15 दिसंबर । छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन के दूसरे दिन सदन में पहले दिवंगत नेता और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई।

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन साेमवार काे भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक ने स्कूल-कॉलेजों में लगे सैनेटरी नैपकिन, वेडिंग मशीन और डिस्पोजल करने वाली इंसीनरेटर मशीन से जुड़ा मुद्दा उठाया। भाजपा विधायक ने मशीनों के काम करने की जानकारी देते हुए मंत्री से जांच कराने की मांग की। इस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जांच कराने की बात कही।

सदन में स्कूलों में स्थापित मशीनों के सत्यापन और एजेंसियों के नाम और तारीख पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े घिर गईं। भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि मशीनें संचालित नहीं है। इस मामले की जांच कराई जाए। इस पर मंत्री राजवाड़े ने कहा कि 1600 मशीनें ठीक है, 1300 मशीनें खराब है। फिलहाल, विभाग से ऐसी कोई जानकारी नहीं है। इस पर विधायक ने कहा कि मेरे क्षेत्र के दो स्कूलों की जाँच करा लीजिए। मंत्री ने जाँच कराने का आश्वासन दिया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement