सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सरमा की श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सरमा की श्रद्धांजलि

Date : 15-Dec-2025

 गुवाहाटी, 15 दिसंबर। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि अपने अडिग संकल्प और दृढ़ नेतृत्व के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एक सशक्त और एकीकृत भारत का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी देश के लिए मार्गदर्शक प्रकाशस्तंभ बनी हुई है।

डॉ. सरमा ने कहा कि लौह पुरुष के विचार, आदर्श और योगदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुदृढ़ भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन् करते हुए उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement