11 महीनों में यात्रियों से रेलवे को 56 करोड़ 13 हजार 183 रुपये का राजस्व प्राप्त | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

11 महीनों में यात्रियों से रेलवे को 56 करोड़ 13 हजार 183 रुपये का राजस्व प्राप्त

Date : 15-Dec-2025

समस्तीपुर ,15 दिसंबर । समस्तीपुर जंक्शन से जनवरी 2025 से नवंबर 2025 के बीच कुल 33 लाख 93 हजार 211 यात्रियों ने रेल यात्रा की। इन 11 महीनों में यात्रियों से रेलवे को 56 करोड़ 13 हजार 183 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

आंकड़ों के अनुसार यात्रियों की संख्या और आय में महीने-दर-महीने उतार–चढ़ाव देखने को मिला।रेलवे आंकड़ों के अनुसार वर्ष की शुरुआत जनवरी महीने में 2 लाख 58 हजार 879 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे 4 करोड़ 40 लाख 18 हजार 469 रुपये का राजस्व मिला। फरवरी में यात्रियों की संख्या बढ़कर 2 लाख 81 हजार 766 हुई और राजस्व 4 करोड़ 52 लाख 05 हजार 415 रुपये रहा। मार्च में 2 लाख 91 हजार 338 यात्रियों से 4 करोड़ 78 लाख 41 हजार 883 रुपये की आमदनी दर्ज की गई।

अप्रैल में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और 3 लाख 59 हजार 280 यात्रियों से रेलवे को 5 करोड़ 21 लाख 03 हजार 827 रुपये का राजस्व मिला। मई में यह आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 75 हजार 670 यात्री और 5 करोड़ 88 लाख 71 हजार 298 रुपये तक पहुंच गया।जून में यात्रियों की संख्या घटकर 3 लाख 62 हजार 553 रही, लेकिन राजस्व बढ़कर 6 करोड़ 54 लाख 02 हजार 037 रुपये हो गया। जुलाई में 3 लाख 00 हजार 043 यात्रियों से 5 करोड़ 38 लाख 48 हजार 207 रुपये की कमाई हुई। अगस्त में 2 लाख 77 हजार 860 यात्रियों से 4 करोड़ 83 लाख 26 हजार 467 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

सितंबर में साल का सबसे कमजोर प्रदर्शन देखने को मिला। अक्टूबर में यात्रियों की संख्या बढ़कर 2 लाख 82 हजार 138 हुई, लेकिन राजस्व 3 करोड़ 88 लाख 30 हजार 850 रुपये तक ही सीमित रहा। वहीं, नवंबर में यात्रियों की संख्या बढ़कर 3 लाख 50 हजार 783 पहुंच गई और रेलवे को वर्ष की सर्वाधिक आय प्राप्त हुई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement