मुख्यमंत्री भजनलाल ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर एवं गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन कर की पूजा-अर्चना | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री भजनलाल ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर एवं गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन कर की पूजा-अर्चना

Date : 15-Dec-2025

जयपुर, 15 दिसंबर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को मोतीडूंगरी स्थित श्री गणेश जी मंदिर एवं जयपुर के आराध्यदेव श्री गोविंद देव जी मंदिर पहुंचकर सपत्नीक पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं आमजन की खुशहाली की कामना की।

इस दौरान शर्मा ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन किया तथा आमजन ने भी राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। इस अवसर पर विधायक बालमुकुंदाचार्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement