चेन्नई, 15 दिसंबर । भारत के स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले केंद्रीय गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें तमिलनाडु के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
साेमवार काे साेशल मीडिया मंच एक्स पर भाजपा नेता अन्नामलाई ने एक पोस्ट कर सरदार पटेल काे स्मरण किया। उन्हाेंने लिखा
कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 550 से अधिक छोटे-छोटे राजशाही राज्यों को एकीकृत राज्य में जोड़ने की कीर्ति अर्जित की। अंत तक भारत में शामिल होने से इनकार करने वाले हैदराबाद के निज़ाम और जूनागढ़ (गुजरात) के नवाब को अपने अधिकार से भारत में शामिल किया। इसलिए उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है। अन्नामलाई ने लिखा, “आज भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति दिवस है। भारतीय किसानों की आत्मा और आधुनिक भारत के प्रमुख सृजनकर्ताओं में से एक अमर सरदार वल्लभभाई पटेल को हम श्रद्धांजलि देते हैं।”
