कोहरे की चादर में ढक गई पीतलनगरी, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कोहरे की चादर में ढक गई पीतलनगरी, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Date : 15-Dec-2025

मुरादाबाद, 15 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश का जनपद मुरादाबाद सोमवार को तड़के कोहरे की चादर में ढका रहा। सुबह घने कोहरे के के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हुई। कोहरे के कारण सुबह के समय लोग घरों में ही दुबके रहे। राजकीय इंटर कालेज में बनी मौसम प्रयोगशाला के अनुसार आज सुबह अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुरादाबाद में सोमवार सुबह लगभग 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद जैसे ही सूर्यदेव ने दर्शन दिए, कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगा। धूप निकलने के साथ ही वातावरण में हल्की गर्माहट महसूस हुई, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। दोपहर में छतों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। बुजुर्गों ने धूप का आनंद लिया, वहीं बच्चों ने खुले मैदानों में खेलकूद किया। मौसम विशेषज्ञ प्रो एके सिंह के अनुसार आने वाले दिनों पारा और अधिक गिरेगा और कोहरा भी छाया रहेगा। दिसम्बर माह के आखिरी सप्ताह में मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच जाएगा। तापमान में गिरावट आने से ठिठुरन भी बढ़ेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement