पीयूष गोयल तमिलनाडु और बैजयंत पांडा असम के चुनाव प्रभारी नियुक्त | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पीयूष गोयल तमिलनाडु और बैजयंत पांडा असम के चुनाव प्रभारी नियुक्त

Date : 15-Dec-2025

 नई दिल्ली, 15 दिसंबर। आगामी 2026 विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा )ने दो राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की घोषणा की है। भाजपा ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को तमिलनाडु और बैजयंत पांडा को असम चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। तमिलनाडु में गोयल के साथ अर्जुन राम मेघवाल और मुरलीधर मोहिल को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं असम में सुनील शर्मा और दर्शना जारदोश सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी किए गए लेटर के मुताबिक, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं। जबकि असम विधानसभा चुनाव के लिए यह जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को सौंपी गई है।

उल्लेखनयी है कि अगले साल दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement