गुरु घासीदास जयंती से पहले सतनामी समाज आज निकालेगा शोभायात्रा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गुरु घासीदास जयंती से पहले सतनामी समाज आज निकालेगा शोभायात्रा

Date : 16-Dec-2025

रायपुर 16 दिसंबर । गुरु घासीदास जयंती पर सतनामी समाज आज मंगलवार काे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शोभायात्रा निकालेगा। वहीं 18 दिसंबर को गुरु घासीदास की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। दोपहर तीन बजे आमापारा प्लाजा से सफेद ध्वज थामे हुए ‘सात संतों’ की अगुवाई में शोभायात्रा निकलेगी। यात्रा में गुरु जी के संदेशों को प्रदर्शित करती हुई आकर्षक झांकियां, पंथी नृत्य, डीजे, धुमाल व अखाड़ा दलों का शौर्य प्रदर्शन आकर्षण के केंद्र रहेंगे।

गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष केपी खण्डे, शकुन डहरिया ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा का 31वां वर्ष है, जिसमें सतनामी समाज के हजारों लोग श्वेत वस्त्र धारण कर सपरिवार शामिल होंगे। शोभायात्रा आमापारा प्लाजा से प्रारंभ होकर आजाद चौक, कंकाली तालाब रोड, बूढ़ापारा चौक, नगर निगम व्हाइट हाउस, महिला थाना चौक, मोती बाग होते हुए समापन स्थल गुरु घासीदास चौक (नगर घड़ी) पहुंचेगी. जहां मुख्य मंच पर संतों की पूजा-अर्चना के साथ अतिथियों का उद्बोधन होगा। शोभायात्रा में शामिल सर्वश्रेष्ठ पांच झांकियों को विशेष सम्मान तथा अन्य झांकियों को सांत्वना सम्मान भेंट दी जाएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement