जब तक पार्टी हाईकमान चाहेगा, तब तक मैं बना रहूंगा मुख्यमंत्री: सिद्धारमैया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

जब तक पार्टी हाईकमान चाहेगा, तब तक मैं बना रहूंगा मुख्यमंत्री: सिद्धारमैया

Date : 16-Dec-2025

बेलगाम, 16 दिसंबर । कर्नाटक राज्य विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक बार फिर कहा कि जब तक पार्टी

हाईकमान चाहेगा, तब तक मैं मुख्यमंत्री बना रहूंगा।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया साेमवार काे विधानसभा में विपक्षी नेता के सवाल का जवाब का जवाब दे रहे थे। चर्चा के दाैरान विपक्ष के नेता आर. अशोक ने सवाल किया कि वे क्या पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इस पर सिद्धारमैया ने स्पष्ट उत्तर दिया कि वे तब तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे, जब तक उन्हें उच्च कमान का निर्देश नहीं मिलता। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विपक्ष के नेता अशोक के बयान का जवाब देते हुए कहा कि 140 विधायक हमारे साथ हैं। हम 2028 में भी सत्ता में आएंगे। जनता भाजपा को आशीर्वाद नहीं देगी। उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि आप लोग ऑपरेशन कमला के जरिए पिछले दरवाजे से आए हैं। यह हमारी सरकार है और हाई कमांड के निर्देश तक मैं मुख्यमंत्री रहूंगा।

विधानसभा में कुनिगल के कांग्रेस विधायक रंगनाथ के कृषि सहकारी समितियों को शेयरों के वितरण में भेदभाव के आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहा, "यदि भेदभाव है, तो हम उसे दूर करेंगे, हम पर भरोसा रखें।" इस दौरान अशोक ने हस्तक्षेप करते हुए मुख्यमंत्री पर जानबूझकर भेदभाव करने का आरोप लगाया। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, "आग में घी न डालें।" इन शब्दों के बाद सदन में प्रशासन और विपक्ष के बीच तीखी बहस छिड़ गई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement