तटीय तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर आज हो सकती है बारिश | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

तटीय तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर आज हो सकती है बारिश

Date : 16-Dec-2025

चेन्नई, 16 दिसंबर । दक्षिण तमिलनाडु और इससे जुड़े क्षेत्रों में वायुमंडलीय उच्च दाब प्रणाली सक्रिय है। इसके कारण आज तटीय तमिलनाडु के कुछ स्थानों और पुड्डुचेरी और काराइकाल क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। ऐसा चेन्नई मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है। तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और काराइकाल क्षेत्रों में सुबह कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा है।

इसके अलावा 17 दिसंबर को भी दक्षिण और उत्तर तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बौछारों के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज आकाश आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। अधिकतम तापमान 29-30 डिग्रीस सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्रीस सेल्सियस के आसपास रह सकता है।कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement