गंगा तटबंध का निर्माण कार्य प्रारंभ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गंगा तटबंध का निर्माण कार्य प्रारंभ

Date : 16-Dec-2025

हरिद्वार, 16 दिसंबर । हरिद्वार में गंगा के घुमाव पर भू-कटाव रोकने के लिए आस्था पथ के रूप में तटबंध के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। यह तटबंध ग्राम कांगड़ी से लेकर सज्जनपुर पीली तक बनेगा।

पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद की मौजूदगी में

हवन यज्ञ के साथ ग्राम कांगड़ी से लेकर सजनपुर बाहर पीली तक गंगा किनारे साढ़े 7 किमी लंबाई का साढ़े 5 मीटर चौड़ा और 15 फीट ऊंचाई का विशालकाय तटबंध बनाने के लिए कार्य का शुभारंभ किया गया।

पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांगड़ी, गाजीवाली,श्यामपुर, सजनपुर, बाहरपीली की 25 हजार की आबादी को मुश्किलों से निकालने के लिए बड़ी सौगात दी है।

उन्होंने कहा कि चंडीघाट से आगे कांगड़ी, गाजीवाली, श्यामपुर, सजनपुर, बाहर पीली के ग्रामवासियों की खेती की भूमि का निरंतर कटाव हो रहा था और कटाव होते होते आबादी तक पहुंचने लगा था। मानसून शुरू होते ही गंगा किनारे बसे ग्रामीणों में कटाव को लेकर दहशत फैल जाती थी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए गंगा किनारे कटाव को रोकने के साथ बढ़ते धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर 7 कि.मी. लंबा विशालकाय तटबंध निर्माण के लिए मंजूरी दी। इस निर्माण से पांच गांवों की भूमि का कटाव रुकेगा। साथ ही तटबंध को आस्था पथ का रूप देकर इसका श्रद्धालु व आम लोग धार्मिक कार्यों के लिए भी उपयोग कर सकेंगे।

कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ मौजूद महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरि, महंत देवेंद्र तोमर महाराज आदि ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

निर्माणकारी संस्था सिंचाई विभाग के अधीशासी अभियंता ओम गुप्ता ने बताया कि तटबंध को ऋषिकेश के आस्था पथ की तर्ज पर बनाया जाएगा। साढ़े 7 किमी दूरी का पथ भ्रमण करने योग्य होगा। इस पथ पर भविष्य में गंगाघाट भी बन सकेंगे। यह तटबंध 18 महीने में तैयार करने का लक्ष्य है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement