विजय दिवस पर शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

विजय दिवस पर शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Date : 16-Dec-2025

 हरिद्वार, 16 दिसंबर । विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं जिला प्रशासन के असंयुक्त तत्वधान में जिला कार्यालय सभागार व परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 1971 युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को नमन करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मेयर नगर निगम किरण जैसल मौजूद रही।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में वीर सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए, दुश्मन देश के सैनिकों को युद्ध में परास्त करते हुए विजय हासिल की। जिसमें 3900 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि हमें उनके बलिदान, अदम्य साहस एवं शौर्य को नहीं भूलना चाहिए जिन वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

मेयर हरिद्वार किरन जैसल ने शहीद सैनिकों को नमन करते हुए हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिलाधिकारी व मेयर ने शहीद वीरनारियों एवं पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

मीशा देवी पत्नी राइफलमैन स्व. मनोज सिंह, मंजू त्यागी पत्नी नायक राधे श्याम, शिला देवी पत्नी सिपाही पारस नाथ, माहेश्वरी देवी पत्नी सूबेदार राजे सिंह नेगी, मिथलेश देवी पत्नी सिपाही बृजपाल सिंह, गीता सैनी पत्नी हवलदार सोनित कुमार सैनी, पूर्व सैनिक कुंवर सिंह, मुकेश कुमार, जगदीश प्रसाद, जरीफ अहमद, दुर्गा दत्त, रामेश्वर प्रसाद आदि को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों द्वारा शहीद सैनिकों के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा दो मिनट का मौन रखा गया।

कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमाडर डा. सरिता पवॉर (अ.प्रा.) ने समस्त पूर्व सैनिक, वीरनारियों, आश्रितों व जनपद के समस्त नागरिकों का स्वागत करते हुये विजय दिवस के इतिहास व सैनिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गयी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, सूचना अधिकारी रती लाल शाह आदि मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement