विधानसभा में आज मनरेगा–पंचायत और शिक्षा पर हाेगी चर्चा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

विधानसभा में आज मनरेगा–पंचायत और शिक्षा पर हाेगी चर्चा

Date : 17-Dec-2025

 रायपुर, 17 दिसंबर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। आज प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण और शून्यकाल के दौरान मनरेगा, पंचायत, स्कूल शिक्षा, उद्योग और पर्यावरण से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हाे सकती है।

आज प्रश्नकाल में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप सवालों के जवाब देते नजर आ सकते हैं। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का जवाब दे सकते हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा पत्रों को पटल पर रखने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने 35,000 करोड़ रुपये का सप्लीमेंट्री बजट पेश किया। इस पर पक्ष-विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई। वित्त मंत्री ने इसे प्रदेश के विकास को गति देने वाला बताया, जबकि अजय चंद्राकर ने इसे छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा अनुपूरक बजट कहा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement