रायपुर : तत्काल टिकट बुकिंग के लिए काउंटरों पर आज से ओटीपी सुविधा लागू | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रायपुर : तत्काल टिकट बुकिंग के लिए काउंटरों पर आज से ओटीपी सुविधा लागू

Date : 18-Dec-2025

 रायपुर 18 दिसंबर । यात्रियों की सुविधा बढ़ाने तथा तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आधारित प्रणाली लागू की जा रही है। यह सुविधा आज गुरुवार 18 दिसंबर से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से प्रारंभ होने 06 ट्रेनो के लिए पीआरएस काउंटरों पर प्रभावी होगी ।

ओटीपी आधारित इस व्यवस्था के अंतर्गत, तत्काल टिकट बुकिंग के समय यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करने के पश्चात ही टिकट बुक किया जा सकेगा। इससे फर्जी बुकिंग, बॉट्स के दुरुपयोग एवं अनधिकृत गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित होगा तथा वास्तविक यात्रियों को अधिक लाभ मिलेगा ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से प्रारंभ होने वाली जिन ट्रेनों में यह सुविधा लागू की गई है, वे इस प्रकार हैं:

1. 20423 – पातालकोट एक्सप्रेस

2. 12853 – अमरकंटक एक्सप्रेस

3. 18234 – नर्मदा एक्सप्रेस

4. 19344 – पंचवेली एक्सप्रेस

5. 18241 – दुर्ग–अंबिकापुर एक्सप्रेस

6. 18242 – अंबिकापुर–दुर्ग एक्सप्रेस

रेलवे प्रशासन द्वारा इसके लिए सभी मंडलों को निर्देशित किया गया है, कि इस नई व्यवस्था की तैयारी सुनिश्चित करें, ताकि पीआरएस काउंटरों से तत्काल टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, सरल एवं भरोसेमंद टिकटिंग सुविधा प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement