क्रांतिकारी पंचांग लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे वरिष्ठ पत्रकार पद्म भूषण रामबहादुर राय | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

क्रांतिकारी पंचांग लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे वरिष्ठ पत्रकार पद्म भूषण रामबहादुर राय

Date : 18-Dec-2025

 वाराणसी,18 दिसंबर । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में क्रांतिकारी पंचांग 2026 का लोकार्पण शुक्रवार (19 दिसंबर)को अपरान्ह दो बजे जगतगंज कोठी में होगा। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए )न्यास के अध्यक्ष पद्म भूषण रामबहादुर राय होंगे। इस समारोह की अध्यक्षता इंडो - श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष, महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के पूर्व सचिव डॉ० के सिरी सुमेध थेरो करेंगे। विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल एवं इतिहासकार डॉ हामिद आफाक कुरैशी होंगे। यह जानकारी संस्था के सरंक्षक प्रदीप नारायण सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्र निर्माण एवं आजादी के इतिहास पर शोध करने वाली मातृभूमि सेवा संस्था ने इस क्रांतिकारी पंचांग को प्रकाशित किया है। यह पंचांग ज्ञात - अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित है। बताया गया कि यह संस्था पिछले 6 वर्षों से ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अनकही गाथा का इतिहास दुनिया के सामने लाने के लिए सतत प्रत्यनशील है, जो इतिहास के पन्नों से गायब है । ऐसे स्वतंत्रता सेनानी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का सच उजागर करेंगे, आनेवाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली गाथा से प्रेरणा मिलेगी। स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा से राष्ट्र के प्रति अनुराग बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि इतिहास के पन्नों से गायब महान स्वतंत्रता सेनानियों की खोज चल रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement