तापमान गिरने से बढ़ी कनकनी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

तापमान गिरने से बढ़ी कनकनी

Date : 20-Dec-2025

 भागलपुर, 20 दिसंबर। जिले में ठंड का असर अब दिखने लगा है। तापमान गिरने से कनकनी काफी भी बढ़ गई है।

घना कोहरा भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी ने 25 दिसंबर तक सभी सरकारी व निजी स्कूलों की कक्षाएं सुबह नौ से शाम चार बजे चलाने का आदेश दिया है। यह आदेश प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों पर भी लागू होगा। प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं के लिए आयोजित विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं पूर्ववत होंगी।

शनिवार को अधिकतम 15.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से यह इस माह का अब तक का सबसे ठंडा दिन रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवा 6.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। इसकी वजह से दिन और रात के तापमान में महज चार डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। भागलपुर में ठंड और बढ़ेगी। अन्य जिलों की तुलना में कोहरे का असर कम रहेगा। शनिवार को सुबह से कोहरा छाये रहने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल भागलपुर में ठंड के और बढ़ेंगे। सबौर मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, अधिकतम तापमान 21 से 24 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता काफी कम हो जाएगी। दिन चढ़ने पर हल्की धूप निकल सकती है। हवा की गति कम रहने के कारण फिलहाल शीतलहर की स्थिति नहीं बनेगी, लेकिन ठंड का एहसास लगातार बना रहेगा। रात के समय सर्दी का असर ज्यादा रहेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement