रायपुर 21 दिसंबर l छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगेl वे दोपहर डेढ़ बजे रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगेl आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले में जाएंगेl दोपहर 3.30 बजे अटल मोदी सुपारीपालना यात्रा में शामिल होंगे. शाम 4.15 पर पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. अटल बिहारी वाजपेयी पर लगी फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगेl इसके बाद रात 8.30 बजे आंध्र प्रदेश से रायपुर लौटेंगेl
