भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज छत्तीसगढ़ के जांजगीर में | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज छत्तीसगढ़ के जांजगीर में

Date : 22-Dec-2025

जांजगीर-चांपा/रायपुर, 22 दिसंबर । छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार को दो साल पूरे हो गए हैं। प्रदेश सरकार के के दो साल पूरे होने पर पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कई बड़े कार्यक्रमों और सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले में आज पुलिस लाइन में आयोजित की जा रही विशाल आमसभा को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार नड्डा दोपहर 12ः15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से जांजगीर रवाना होंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा यहां सम्मलेन में शामिल होंगे और जनता को संबोधित करेंगे। जांजगीर में आज होने वाले सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सीएम विष्णुदेव साय, सरकार के कई मंत्री और विधायक समेत प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 4:30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

इस अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्म अनुज शर्मा और अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर पिछले दो वर्षों विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement