कबाड़ी वाला समेत तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कबाड़ी वाला समेत तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Date : 22-Dec-2025

 गुवाहाटी, 22 दिसंबर । गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने मेघालय के री-भोई जिलांतर्गत खानापाड़ा पुलिस की मदद से अभियान चलाकर एक कबाड़ी वाले समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि वशिष्ठ पुलिस थाने की एक टीम ने चोरी के एक मामले में दो शतिर चोर इकराम हुसैन (25) और इजाजुल हक (19) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपितों की निशानदेही पर मेघालय पुलिस के सहयोग से थेम मारवेट में एक कबाड़खाने में तलाशी ली गईं। मौके से 12-वोल्ट की 6 बैटरियां बरामद कर जब्त की गईं।

इस मामले में कबाड़खाने के मालिक ऐनल हक (28) को भी गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement