केन्द्रीयमंत्री नड्डा आज मप्र के प्रवास पर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

केन्द्रीयमंत्री नड्डा आज मप्र के प्रवास पर

Date : 23-Dec-2025

भोपाल, 23 दिसंबर । केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणमंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आज मध्य प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां दो जिलों- बैतूल और धार में पीपीपी पर निर्मित होने वाले मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यादव भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर चार मेडिकल कॉलेज तैयार किए जाएंगे।

इनमें से धार एवं बैतूल जिले में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा पीपीपी मॉडल पर बनने वाले दो मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में विधायकगण, अन्य सम्मानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नड्डा पूर्वाह्न 11ः50 बजे धार में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन एवं अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण करने के बाद बैतूल रवाना होंगे।

नड्डा अपराह्न 2ः45 बजे बैतूल जिला मुख्यालय स्थित पुलिस ग्राउंड में मेडिकल कॉलेज एवं अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। पीपीपी मोड पर स्वीकृत मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास एवं भूमि पूजन के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement