चौधरी चरण सिंह को जयंती पर राष्ट्र ने दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

चौधरी चरण सिंह को जयंती पर राष्ट्र ने दी श्रद्धांजलि

Date : 23-Dec-2025

नई दिल्ली, 23 दिसंबर। पूरे राष्ट्र ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और देशवासियों को किसान दिवस की शुभकामनाएं दीं।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक्स पोस्ट में कहा, “मैं दिवंगत चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन करता हूं! वे भारतीय राजनीति में गांव, किसान और श्रमिकों की आवाज थे।“

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, किसान नेता चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर नमन! उनका पूरा जीवन कृषि व्यवस्था के उत्थान, किसानों के कल्याण और समाजसेवा को समर्पित रहा।“

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह दिन राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में उस विचारधारा का स्मरण है, जिसने किसान को नीति और राष्ट्र के केंद्र में रखा। देश के विकास में और किसानों के कल्याण के लिए चौधरी चरण सिंह का जो योगदान रहा है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह ने अपने कार्यकाल में किसानों के जीवन को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास किया। राष्ट्रीय किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि किसानों के मुखर राजनेता, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर नमन व सभी देशवासियों को किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिहं शेखावत ने कहा कि देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है। किसानों के मसीहा भारत रत्न' पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शत-शत नमन!

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के अन्नदाता किसान भाइयों एवं समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में चौधरी चरण सिंह के विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे। राष्ट्रोत्थान एवं किसानों के कल्याण के लिए समर्पित आपका जीवन देशवासियों को अन्नदाता की भलाई और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सर्वदा प्रेरित करता रहेगा।

संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के विचार और नीतियां आज भी किसानों के हित में मार्गदर्शक हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement