कुंड बैराज से 8 जनवरी को छोड़ा जाएगा पानी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कुंड बैराज से 8 जनवरी को छोड़ा जाएगा पानी

Date : 06-Jan-2026

 रुद्रप्रयाग, 06 जनवरी । उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद के सिंगोली-भटवारी जल विद्युत परियोजना के बैराज स्थित कुंड से 8 जनवरी (गुरुवार) को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक पानी छोड़ा जाएगा। परियोजना प्रबंधन के अनुसार बैराज पर लगे रेडियल गेटों के रखरखाव और सिल्ट फ्लशिंग के कार्य के लिए पानी छाेड़ा जाएगा।

सिंगोली-भटवारी जल विद्युत परियोजना के बैराज कुंड प्रबंधन के अनुसार पानी छोड़े जाने के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर और प्रवाह बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए परियोजना प्रबंधन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान स्वयं या अपने मवेशियों को नदी की ओर न ले जाएं। इसके अलावा नदी क्षेत्र में खनन कार्य कर रही संस्थाओं और व्यक्तियों को भी गुरुवार काे सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपनी मशीनों और पशुओं को नदी क्षेत्र से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधन ने लोगों से सतर्कता बरतने और सहयोग करने की अपील की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement