राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, दिन में तेज धूप, सुबह-शाम सर्दी बरकरार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, दिन में तेज धूप, सुबह-शाम सर्दी बरकरार

Date : 06-Feb-2026

 जयपुर, 06 फ़रवरी । राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश में दिन के समय तेज धूप खिल रही है, जबकि सुबह और शाम को सर्दी का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम में इस उतार-चढ़ाव के चलते वायरल इन्फेक्शन जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी दो सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहा। आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप खिली। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा सहित कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। सीकर में भी गुरुवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा।

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर, जालोर और जैसलमेर में दिन के समय सूरज की तपिश तेज रही। इन क्षेत्रों में लोगों को गर्म कपड़ों में हल्की गर्मी महसूस हुई।

बाड़मेर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जोधपुर में 28.4, जालोर में 28.3, जैसलमेर में 27.6, नागौर में 26.2, जवाई बांध (पाली) में 27.6 और चित्तौड़गढ़ में 27.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और शाम सर्दी का असर बना हुआ है। सीकर, लूणकरणसर और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे मापा गया। फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

कोटा, पिलानी, अलवर, टोंक, चूरू, बारां, सिरोही, करौली, झुंझुनूं और पाली में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। अलवर में सुबह सरसों की फसल पर ओस की बूंदें जमी नजर आईं।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अगले दो सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना बहुत कम है। सुबह-शाम सर्दी सामान्य रहेगी, जबकि दिन में तेज धूप के कारण ठंड का असर कम होगा। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभाव


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement