दिन में घट रही ठंड, सप्ताहांत तक न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी के आसार | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

दिन में घट रही ठंड, सप्ताहांत तक न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी के आसार

Date : 12-Feb-2026

 कोलकाता, 12 फरवरी ।

राज्य में सुबह और रात के समय अभी भी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन के समय सर्दी लगभग गायब हो चुकी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सप्ताहांत तक न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार तक दिन में ठंड पूरी तरह खत्म होने के संकेत हैं।

गुरुवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक था। गुरुवार को हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 82 प्रतिशत और न्यूनतम 36 प्रतिशत रही।

फिलहाल उत्तर और दक्षिण बंगाल में घने कोहरे की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। उत्तर बंगाल के सभी जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर में कोहरा अपेक्षाकृत अधिक रह सकता है। कुछ स्थानों पर दृश्यता घटकर हजार मीटर तक पहुंच सकती है।

दक्षिण बंगाल में भी भोर के समय हल्का कोहरा या ओस पड़ने की संभावना है, लेकिन दिन में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। पूरे सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है।

दक्षिण बंगाल में रात का तापमान फिलहाल सामान्य से करीब दो डिग्री कम है, लेकिन इसमें धीरे-धीरे वृद्धि होगी। पश्चिमी जिलों में न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में यह 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर बंगाल में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement