पुडुचेरी में 5,396 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

पुडुचेरी में 5,396 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश

Date : 12-Feb-2026
पुडुचेरी, 12 फरवरी । पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए गुरुवार को विधानसभा में अंतरिम बजट पेश किया।

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में शीघ्र ही विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए अभी पूर्ण बजट पेश नहीं किया गया। इसके बजाय सरकारी खर्चों के लिए अंतरिम बजट पेश किया गया। इस उद्देश्य से सुबह पुडुचेरी विधानसभा की बैठक हुई। विधानसभा में वित्तीय जिम्मेदारी निभा रहे मुख्यमंत्री रंगासामी ने अप्रैल, मई, जून, जुलाई और अगस्त के लिए 5,396 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया।

आज सुबह 9:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष आर सेल्वम ने सदन की कार्यवाही शुरू की। सबसे पहले दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजिल दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री रंगासामी ने अप्रैल से अगस्त तक के पांच महीनों के लिए अंतरिम वित्तीय विवरण (अंतरिम बजट) पेश किया। बाद में विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार का गठन होगा। नई सरकार वर्ष 2026-27 के लिए पूर्ण बजट प्रस्तुत करेगी।
 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement