चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों पर अंतिम फैसला अब कैबिनेट बैठक में | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों पर अंतिम फैसला अब कैबिनेट बैठक में

Date : 12-Feb-2026

बेंगलुरु, 12 फरवरी । बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों के आयोजन को लेकर गुरुवार को महत्वपूर्ण चर्चा के बाद अब अंतिम निर्णय राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया जाएगा।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने गुरुवार को विधान सौधा में पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक (डीजी एवं आईजीपी) सलीम, बेंगलुरु शहर पुलिस आयुक्त सीमंत कुमार सिंह, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सीईओ राजेश मेनन, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद के साथ चिन्नास्वामी में मैच आयोजन पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, प्रबंधन, कानूनी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के बाद गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने कहा कि आरसीबी की पिछली जीत को ध्यान में रखते हुए उद्घाटन मैच बेंगलुरु में कराने का अनुरोध किया गया है, लेकिन अंतिम निर्णय राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिया जाएगा। निर्णय के बाद औपचारिक घोषणा की जाएगी।

केएससीए अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि आईपीएल मैच तथा अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के आयोजन को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कैबिनेट की बैठक के बाद अंतिम निर्णय सामने आएगा। सभी को धैर्य रखना चाहिए।

उद्घाटन मैच बेंगलुरु में होने की संभावना पर उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार पिछली बार की विजेता फ्रेंचाइजी के राज्य में उद्घाटन मैच आयोजित किया जाता है। इस दिशा में केएससीए और आरसीबी मिलकर कार्य कर रहे हैं।

प्रसाद ने कहा कि सभी शर्तों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा उद्घाटन से पहले प्रथम चरण के कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का भी सहयोग मिल रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement