प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता तारिक रहमान को चुनाव जीतने पर बधाई दी | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता तारिक रहमान को चुनाव जीतने पर बधाई दी

Date : 13-Feb-2026

 नई दिल्ली, 13 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई है। उन्होंने इस जीत के लिए बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने आज सुबह बांग्ला और अंग्रेजी भाषा में बधाई संदेश अपने एक्स हैंडल पर साझा किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा ''बांग्लादेश में हुए संसदीय चुनाव में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए मैं श्री तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं। यह परिणाम बांग्लादेश की जनता के आपके नेतृत्व पर विश्वास का प्रतिबिंब है। भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के लिए अपना समर्थन जारी रखेगा।''

उन्होंने लिखा, ''मैं हमारे बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।''

बीएनपी नेता तारिक रहमान पूर्व राष्ट्रपति जिया-उर- रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं। करीब 17 साल के निर्वासन के बाद तारिक पत्नी जुबैदा रहमान और बेटी लंदन से पिछले साल 25 दिसंबर को बांग्लादेश लौटे थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement