बेंगलुरु के पास सड़क हादसे में सात लोगों की मौत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बेंगलुरु के पास सड़क हादसे में सात लोगों की मौत

Date : 13-Feb-2026

 बेंगलुरु, 13 फरवरी । कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे तालुक स्थित एम. सत्यवर गांव के समीप शुक्रवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई।

यह हादसा होसकोटे–दाबासपेट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंटर, कार और दोपहिया वाहन के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ। पुलिस के अनुसार, कार में सवार छह लोगों तथा दोपहिया चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ने पहले आगे चल रहे दोपहिया वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सामने से आ रहे कैंटर से जा भिड़ी। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण अत्यधिक गति माना जा रहा है।

मृतकों में छह लोग बेंगलुरु के कोत्तनूर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, सभी मृतकों की पहचान और अन्य विवरण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। बेंगलुरु ग्रामीण जिले के पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी एकत्र की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement