महाशिवरात्रि स्नान पर्व सकुशल संपन्न कराने को पुख्ता इंतजाम, आवागमन प्रतिबंधित | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

महाशिवरात्रि स्नान पर्व सकुशल संपन्न कराने को पुख्ता इंतजाम, आवागमन प्रतिबंधित

Date : 13-Feb-2026

 प्रयागराज, 13 फ़रवरी । विश्व प्रसिद्ध माघ मेला प्रयागराज के अंतिम महत्वपूर्ण स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है। श्रद्धालुओं के आगमन एवं पार्किंग को लेकर तैयारी कर ली गई है। यह जानकारी शुक्रवार को माघ मेला पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि स्नान पर्व 15 फरवरी को माघ मेला क्षेत्र में भारी संख्या में स्नानार्थियों एवं श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सुगम यातायात व्यवस्था के क्रम में माघ मेला क्षेत्र में आने एवं प्रस्थान करने और वाहन खड़ा करने के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वाहन पार्किंग में खड़ा करें।

हेलीपैड पार्किंग व किसान यूनियन पार्किंग-

काली मार्ग द्वारा आने वाले श्रद्धालु अपने हल्के वाहनों को काली सड़क पर बने पार्किंग स्थल क्रमशः हेलीपैड पार्किंग व किसान यूनियन पार्किंग स्थल मे पार्क करने के उपरान्त पैदल काली मार्ग द्वारा अपर संगम मार्ग से संगम स्नान घाट, हनुमान घाट व रामघाट पर स्नान हेतु जा सकेंगे, स्नान के उपरांत श्रद्धालुगण अक्षयवट मार्ग खड़जा वापसी मार्ग होकर त्रिवेणी वापसी मार्ग से सम्बन्धित पार्किंग में पहुँचकर अपने वाहनों द्वारा गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

प्लाट नं0-17 पार्किंग-

जवाहर लाल नेहरु मार्ग, एमजी मार्ग व बैरहना मार्ग की तरफ से आने वाले श्रद्धालु अपने भारी वाहनों को प्लाट नंबर 17 पार्किंग स्थल में पार्क कर पैदल काली मार्ग द्वारा अपर संगम मार्ग से संगम स्नान घाट, हनुमान घाट व रामघाट पर जा सकेंगे। स्नान के उपरांत श्रद्धालुगण अक्षयवट मार्ग एवं खड़जा वापसी मार्ग होकर त्रिवेणी वापसी मार्ग से सम्बन्धित पार्किंग में पहुँचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

गल्ला मण्डी पार्किंग

श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्क कर पैदल काली-02 मार्ग से मोरी रैम्प, किलाघाट मार्ग पहुँचकर काली उत्तरी घाट, मोरी घाट, शिवाला घाट व दशश्वामेध घाट जा सकेंगे। इसके उपरांत श्रद्धालु गंगामूर्ति चौराहा से ओल्ड जी.टी. रोड थाना दारागंज के सामने से अथवा रिवरफ्रण्ट मार्ग द्वारा सम्बन्धित पार्किंग में पहुँचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

नागवासुकि पार्किंग- से

फाफामऊ मार्ग एवं शहर क्षेत्र से स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को नागवासुकि पार्किंग स्थल में पार्क कर पैदल सम्बन्धित मार्ग से नागवासुकि स्नान घाट पर जा सकेंगे। स्नान के बाद श्रद्धालु सम्बन्धित मार्गों व रिवर फ्रण्ट मार्ग से पार्किंग में पहुँचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

झूंसी क्षेत्र

त्रिवेणी मार्ग स्थित परम पूज्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती आश्रम के पास स्थित पार्किंग-श्रद्धालु अपने हल्के वाहनों को ओल्ड जीटी मार्ग से संगम लोवर मार्ग होते हुए त्रिवेणी संगम लोवर मार्ग से दाहिने मुड़कर एवं टीकरमाफी त्रिवेणी मार्ग में वाहनों को पार्क करेंगे और श्रद्धालु पैदल ऐरावत स्नानघाट पांटून पुल नंम्बर 2 से पैदल संगम क्षेत्र में स्थित स्नानघाटों (महावीर घाट एवं रामघाट आदि) पर स्नान कर सकेगें। स्नान करने के उपरांत श्रद्धालुगण पांटून पुल नंम्बर 1 अथवा 3 द्वारा पैदल पार्किंग स्थल में पहुँचकर अपने वाहनों से काली सड़क मार्ग से संगम लोवर मार्ग से बाएँ मुड़कर ओल्ड जी.टी. मार्ग से अपने गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

महावीर मार्ग स्थित सतुआ बाबा आश्रम पार्किंग स्थल-

श्रद्धालु अपने हल्के वाहन मोटरसाईकिल वाहनों को जी.टी. रोड, टीकरमाफी से त्रिवेणी मार्ग द्वारा संगम लोवर मार्ग से बाएँ मुड़कर संगम लोवर-जगदीश मार्ग से दाहिने मुड़कर सतुआ बाबा आश्रम पार्किंग स्थल मे पहुँच कर अपने वाहनों को पार्क कर सकेगें। श्रद्धालुगण पैदल ऐरावत स्नानघाट पर जा सकेंगे। स्नान करने के उपरांत श्रद्धालु पैदल महावीर मार्ग द्वारा सतुआ बाबा स्थित पार्किंग स्थल समुद्र कूप रोड से अण्डर बाई पास पार कर जीटी मार्ग द्वारा अपने गनत्व्य को जा सकेगें।

टीकरमाफी महुआबाग पार्किंग से श्रद्धालु अपने बड़े वाहनों को महुआबाग पार्किंग में पार्क कर पैदल टीकरमाफी से त्रिवेणी मार्ग द्वारा ऐरावत स्नानघाट पर जा सकेंगे। स्नान करने के बाद श्रद्धालुगण पैदल महाबीर मार्ग द्वारा समुद्र कूप रोड से अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

अरैल क्षेत्र - देवरख कछार पार्किंग से- श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्क कर पैदल सोमेश्वर महादेव रैम्प मार्ग से सोमेश्वर महादेव स्नान घाट पर जा सकेंगे। इसके उपरांत श्रद्धालुगण उसी मार्ग से देवरख कछार पार्किंग अथवा सम्बन्धित पार्किंग में पहुँचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

नवप्रयागम पार्किंग - श्रद्धालु अपने समस्त प्रकार के वाहनों को पार्क कर पैदल नवप्रयागम अप्रोच मार्ग से अरैल बाँध रोड पर पहुँचकर रैम्प द्वारा अरैल घाट, चक्रमाधव घाट एवं अन्य स्नान घाटों पर जा सकेंगे । इसके उपरांत श्रद्धालुगण रैम्प द्वारा संकट मोचन मार्ग पर पहुँचकर नवप्रयागम अप्रोच मार्ग से नवप्रयागम पार्किंग में पहुँचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

मेला क्षेत्र के मन्दिर एवं शिवालय की यातायात योजना

मनकामेश्वर मन्दिरः - मनकामेश्वर मन्दिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुगण अपने हल्के वाहन मोटरसाइकिल को एडीसी का मैदान पार्किंग स्थल व दधिकान्दो पार्किंग स्थल में पार्क कर पैदल सिमेट्री मार्ग, यमुना बैंक रोड तिराहा से बाएँ मुडकर जलाभिषेक हेतु जा सकेगें। इनकी वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

नागवासुकी मन्दिरः - श्रद्धालु अपने वाहनों को नागवासुकि कछार भूमि पार्किंग स्थल में पार्क कर जलाभिषेक हेतु जा सकेगें। इनकी वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

सोमेश्वर महादेव मन्दिरः श्रद्धालु अपने वाहनों को देवरख कछार भूमि पार्किंग स्थल में पार्क कर जलाभिषेक हेतु जा सकेगें। इनकी वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

शंकर विमान मण्डपम् - श्रद्धालु पैदल जगदीश मार्ग बाध मार्ग से लाभिषेक करने के लिए जा सकेगें। इनकी वापसी बाध मार्ग, त्रिवेणी मार्ग से होगी।

बैरहना की तरफ से आने वाले वाहनों को सेमेट्री रोड स्थित रामजानकी मन्दिर से दाहिने त्रिवेणी मार्ग (थाना-कीड़गंज) के सामने से सतीशाह चौराहा, कोठापार्चा, लाउडर रोड से बाएँ गऊघाट से पुराना पुल होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।

इसी तरह गऊ घाट, यमुना बैंक रोड यू सर्किल की तरफ से कोई वाहन यमुना बैंक रोड मनकामेश्वर मन्दिर की तरफ नही आयेगे।

इन वाहनों को पुराना पुल की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। एम्बुलेंस एवं प्रशासनिक कार्य में नियुक्त वाहन उपरोक्त डायवर्जन से अवमुक्त रहेगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement