कांगपोकपी और इम्फाल पूर्व में भारी मात्रा में हथियार बरामद | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कांगपोकपी और इम्फाल पूर्व में भारी मात्रा में हथियार बरामद

Date : 13-Feb-2026

 इम्फाल, 13 फरवरी । मणिपुर में बीते 24 घंटे में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियानों में कांगपोकपी और इम्फाल पूर्व जिलों से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांगपोकपी जिले के कांगचुप थाना क्षेत्र अंतर्गत अवलमुन गांव इलाके में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान एक एमए-11 एमके राइफल मैगजीन सहित, एक पिस्तौल मैगजीन सहित, छह सिंगल बैरल बंदूकें, दो इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, 50 इंसास जिंदा कारतूस, एक सिंगल बैरल जिंदा कारतूस, दो पीईके, दो 36 हैंड ग्रेनेड आर्मिंग रिंग सहित, दो डेटोनेटर, एक हैंडसेट, एक बीपी जैकेट कवर तथा दो जोड़ी जंगल जूते बरामद किए गए।

इसी दिन इम्फाल पूर्व जिले के सागोलमंग थाना क्षेत्र अंतर्गत चाम्फाई हिल रेंज में चलाए गए एक अन्य अभियान में भी हथियारों का बड़ा जखीरा मिला। यहां से दो .303 राइफल, एक .22 राइफल, आठ 12 बोर सिंगल बैरल बंदूकें, 25 इंसास जिंदा कारतूस, दस .303 जिंदा कारतूस, एक 12 बोर जिंदा कारतूस, दो ब्लैंक कारतूस, चार इंसास मैगजीन, एक स्थानीय निर्मित बम, एक डब्ल्यूपी-80 स्मोक ग्रेनेड, दो स्मोक स्टन ग्रेनेड, दो टियर स्मोक शेल, एक टियर स्मोक ग्रेनेड, चार बाओफेंग हैंडसेट तथा दो हैंडसेट चार्जर बरामद किए गए।

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि इन बरामदगियों से क्षेत्र में अवैध हथियारों के नेटवर्क पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों को बल मिलेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement