पुडुचेरी के कारैक्कल में अमित शाह की जनसभा आज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पुडुचेरी के कारैक्कल में अमित शाह की जनसभा आज

Date : 14-Feb-2026

 तिरुचिरापल्ली, 14 फ़रवरी । केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह आज पुडुचेरी के कारैक्कल में भाजपा की सभा को संबोधित करेंगे।

अमित शाह तमिलनाडु के दो दिनों के दौरे पर गत रात्रि दिल्ली से विशेष विमान द्वारा तिरुचिरापल्ली पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और एल. मुरुगन हैंं। उनका स्वागत भाजपा राज्य अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, तमिलनाडु भाजपा के प्रभारी अरविंद मेनन, सुधाकर रेड्डी, भाजपा पदाधिकारी के.पी. रामलिंगम, एआईएडीएमके के जिला सचिवों तथा पीएमके पदाधिकारियों सहित अन्य नेताओं ने किया।

इसके बाद हवाई अड्डे से कार द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय के पास स्थित एक निजी होटल पहुंचे। अमित शाह का रास्ते भर ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

आज अमित शाह हेलीकॉप्टर से कारैक्कल पहुंच कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे पुडुचेरी राज्य के बूथ कमेटी पदाधिकारियों के साथ चुनावी कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे।

वे हेलीकॉप्टर से वापस तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पहुंचेंगे और विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। अमित शाह की यात्रा को देखते हुए तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे, पुदुकोट्टई रोड तथा उनके ठहरने वाले निजी होटल में कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

पुडुचेरी में होने वाले 2026 विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन के चुनाव अभियान की शुरुआत करने के उद्देश्य से पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पर स्वागत किए जाने की जानकारी भाजपा राज्य अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की है।

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि अमित शाह की यह यात्रा और कारैक्कल में उनका कार्यक्रम पुडुचेरी में फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनने को सुनिश्चित करेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement