मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज बुरहानपुर को देंगे 696.37 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज बुरहानपुर को देंगे 696.37 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Date : 14-Feb-2026

 भोपाल, 13 फरवरी । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को बुरहानपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले को 696 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी आशा उइके ने बताया कि बुरहानपुर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 334 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 362 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत के 48 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इन विकास कार्यों में अधोसंरचना, जनसुविधा, कृषि एवं अन्य विभागों से संबंधित परियोजनाएँ शामिल हैं, जो जिले के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेंगी।

प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार जिले में आगमन के पश्चात् मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रोड शो में शामिल होंगे। यह रोड शो शिकारपुरा थाना क्षेत्र के जीजामाता चौराहा से नेहरू स्टेडियम बुरहानपुर तक आयोजित रहेगा। इस दौरान जिलेवासियों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद नेहरू स्टेडियम में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर कृषि, उद्यानिकी एवं अन्य विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement