खाटू श्याम मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

खाटू श्याम मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन

Date : 14-Feb-2026

 सीकर, 14 फ़रवरी । विश्व प्रसिद्ध आस्था धाम खाटू श्याम मंदिर में 19 फरवरी को श्याम प्रभु की विशेष सेवा-पूजा एवं तिलक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है।

मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 18 फरवरी की रात 10 बजे से 19 फरवरी की शाम पांच बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट पूर्णत: बंद रहेंगे। इस दौरान केवल निर्धारित धार्मिक विधि-विधान और विशेष सेवा-पूजा कार्यक्रम किए जाएंगे।

मंदिर प्रशासन के अनुसार 18 फरवरी रात 10 बजे बाबा श्याम के पट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को शाम पांच बजे तक श्रद्धालु दर्शन नहीं कर सकेंगे। 19 फरवरी शाम पांच बजे पुनः मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे और श्रद्धालु नियमित रूप से दर्शन कर सकेंगे।

मंदिर कमेटी ने सभी श्याम भक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के बाद ही खाटूधाम पधारें तथा मंदिर परिसर में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement