मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जयंती पर किया नमन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जयंती पर किया नमन

Date : 14-Feb-2026

 भाेपाल, 14 फ़रवरी । भारत की पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज की आज (शनिवार काे) जयंती है। प्रदेश के कई दिग्गजों ने उन्हें याद करके श्रद्धांजलि दी है। उनका मध्य प्रदेश से गहरा जुड़ाव था। विदिशा संसदीय सीट से वे दो बार सांसद चुनी गई थी। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने उन्हें जयंती पर याद कर विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा- पूर्व विदेश मंत्री, पद्म विभूषण, श्रीमती सुषमा स्वराज जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। मां भारती के गौरव, देश की प्रगति एवं गरीब कल्याण के लिए आदरणीय दीदी ने जीवन समर्पित कर दिया। उनके प्रखर विचार, ओजस्वी वाणी एवं अद्वितीय चिंतन ने युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सुषमा स्वराज काे जयंती पर नमन करते हुए अपने संदेश में कहा- सौम्यता और सादगी की प्रतिमूर्ति, ओजस्वी वक्ता, प्रखर राजनीतिज्ञ एवं पद्म विभूषण से अलंकृत सुषमा स्वराज जी की जयंती पर कोटिशः नमन। आप नारी सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। विदेश मंत्री के रूप में आपने संपूर्ण विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया और भारतीय विदेश नीति को एक नई दिशा दी। आपके द्वारा समाज सेवा में किए गए अनगिनत कार्य सदैव हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement