नड्डी जिप लाइन प्रोजेक्ट एशिया का सबसे लंबा प्रोजेक्ट होगा : केवल सिंह पठानिया | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

नड्डी जिप लाइन प्रोजेक्ट एशिया का सबसे लंबा प्रोजेक्ट होगा : केवल सिंह पठानिया

Date : 14-Feb-2026

 धर्मशाला, 14 फ़रवरी । विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि नड्डी में प्रस्तावित जिप लाइन प्रोजेक्ट एशिया का सबसे लंबा जिप लाइन प्रोजेक्ट होगा। इसकी कुल लंबाई लगभग 4.8 किलोमीटर होगी, जिसमें चार स्टेशन और तीन सेक्शन बनाए जाएंगे। यह परियोजना पी.पी.पी. मोड में रोपवे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन द्वारा स्थापित की जाएगी। परियोजना की कुल अनुमानित लागत 7.50 करोड़ रुपये होगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने यब बात शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नड्डी में 1 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाले छैनी से गतडी 1.6 किलोमीटर सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास के3 दौरान कही।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सभी पंचायतों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र को आदर्श विस क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार तथा केवल सिंह पठानिया की धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement