दिल्ली का उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन अब हुआ सेवा तीर्थ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दिल्ली का उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन अब हुआ सेवा तीर्थ

Date : 14-Feb-2026

 नई दिल्ली, 14 फरवरी । प्रधानमंत्री के नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ‘ के उद्घाटन के बाद अब उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से सेवा तीर्थ कर दिया गया है। मेट्रो स्टेशन पर सेवा तीर्थ स्टेशन की घोषणा के साथ-साथ गेटों पर शनिवार को सेवा तीर्थ के साइन बोर्ड भी लगा दिए गए।

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने का ऐलान शुक्रवार को सेवा तीर्थ भवन के उद्घाटन के दौरान किया था। उन्होंने कहा था कि नाम बदलने का मकसद स्टेशन की पहचान को 'सेवा तीर्थ भवन' से जोड़ना है। इससे लोगों को सेवा तीर्थ भवन पहुंचने में कोई परेशान भी नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि मौजूदा उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की येलो लाइन पर स्थित है। सेंट्रल दिल्ली के बिल्कुल बीचों-बीच होने के कारण यह स्टेशन कई महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तरों और बड़े प्रशासनिक भवनों को कनेक्ट करता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement