आंध्र प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 3.32 लाख करोड़ का बजट पेश किया | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

आंध्र प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 3.32 लाख करोड़ का बजट पेश किया

Date : 14-Feb-2026

 अमरावती, 14 फरवरी। आंध्र प्रदेश की सरकार ने शनिवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 3.32 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया। बजट में कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया गया है।

राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री पय्यावुला केशव ने बताया कि बजट में कुल 3,32,205 करोड़ का परिव्यय निर्धारित किया गया है। राज्य के बजट में राजस्व व्यय 2.56 लाख करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय लगभग 54,000 करोड़ रुपये रहने का प्रस्ताव रखा गया है।

वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट की प्रमुख पहलों में रायलसीमा ग्लोबल हॉर्टिकल्चर हब, विशाखापत्तनम, अमरावती और तिरुपति में शहरी आर्थिक क्षेत्र और आंध्र प्रदेश वेल्थ फंड को शामिल किया।

पय्यावुला केशव ने अपने बजट भाषण में कहा कि बजट केवल आंकड़ों का ब्योरा नहीं है, बल्कि यह पांच करोड़ लोगों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक कार्ययोजना है। वित्त मंत्री ने अमरावती के विकास में केंद्र सरकार के समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद कहा।

बजट में स्कूल शिक्षा के लिए 32,308 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग के लिए 19,306 करोड़ रुपये, कृषि एवं संबद्ध विभाग के लिए 13,598 करोड़ रुपये, पंचायती राज और ग्रामीण विकास के लिए 22,942 करोड़, ऊर्जा विभाग को 13,934 करोड़ रुपये और जल संसाधन के लिए 18,224 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement