मुख्यमंत्री ने केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का किया अनावरण | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री ने केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का किया अनावरण

Date : 14-Feb-2026

 नई दिल्ली, 14 फ़रवरी । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शाहदरा स्थित डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान के परिसर में राष्ट्र पुनरुत्थान के शिल्पी एवं संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि यह अवसर अत्यंत गौरवशाली है, क्योंकि संघ अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है। सन् 1925 की विजयादशमी के पावन दिवस पर डॉ. साहब ने जिस ध्येय बीज का रोपण किया था, वह आज एक विराट वटवृक्ष बनकर मां भारती की सेवा में निरंतर समर्पित है। व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज संगठन का उनका मार्ग आज भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का आधार स्तंभ बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ के इस शताब्दी संकल्प के साथ हमारा ध्येय है कि भारत अपने प्राचीन गौरव को पुनः प्राप्त कर परम वैभव के शिखर पर प्रतिष्ठित हो। आरोग्य संस्थान में स्थापित यह प्रतिमा हमें सदैव सेवा ही साधना और राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा देती रहेगी।

इस अवसर पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह, विधायक ओम प्रकाश शर्मा, अभय वर्मा, संजय गोयल, अनिल गोयल समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement