होली पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एसईआर चलाएगा विशेष ट्रेनें | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

होली पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एसईआर चलाएगा विशेष ट्रेनें

Date : 15-Feb-2026

 कोलकाता, 15 फरवरी। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने होली पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए शालीमार से विशाखापत्तनम एवं शालीमार से चारलापल्ली के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।

08508 विशाखापत्तनम–शालीमार होली स्पेशल तीन मार्च 2026 से 17 मार्च 2026 तक प्रत्येक बुधवार को विशाखापत्तनम से 11.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03.00 बजे शालीमार पहुंचेगी।

08507 शालीमार–विशाखापत्तनम होली स्पेशल चार मार्च 2026 से 18 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को शालीमार से 05.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.50 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी।

इसी क्रम में, शालीमार–चारलापल्ली–शालीमार के बीच भी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

07512 चारलापल्ली–शालीमार होली स्पेशल 26 फरवरी, एक मार्च एवं पांच मार्च 2026 को चारलापल्ली से 05.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.20 बजे शालीमार पहुंचेगी।

07513 शालीमार–चारलापल्ली होली स्पेशल 27 फरवरी, दो मार्च एवं छह मार्च 2026 को शालीमार से 12.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21.50 बजे चारलापल्ली पहुंचेगी।

इन सभी ट्रेनों का ठहराव एसईआर क्षेत्राधिकार में संतरागाछी, खड़गपुर और बालेश्वर स्टेशनों पर होगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement