महाशिव रात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाव | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

महाशिव रात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाव

Date : 15-Feb-2026

 फर्रुखाबाद, 15 फरवरी। महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों और शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने शिवलिंग की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।

शहर के पांडेश्वर नाथ मंदिर और कोतवालेश्वर मंदिर सहित कई शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ उमड़ पड़ी।

हजारों की संख्या में सुबह से भक्त लाइन में लगकर कर भगवान शिव का जलाभिषेक करते रहे। सूर्योदय होते ही हाथों में दूध जल, बेलपत्र, व धतूरा लेकर बाबा के दरबार में पहुंच रहे भक्तों की वजह से शहर के मार्ग सकरे पड़ गए।

इस मौके पर पांडेश्वर नाथ मंदिर में एक कुंतल फूलों से भोले भंडारी का शृंगार किया गया। शिवरात्रि पर्व के उत्साह से चलते भव्य रूप से प्राचीन पांडेश्वर नाथ मंदिर सजाया गया।

भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर के आस पास सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गए।

मन्दिर के पुजारी आचार्य गोपाल शर्मा ने बताया कि सुबह चार बजे से भक्त लाइन में लग कर महादेव की पूजा अर्चना कर रहे हैं। सभी को लाइन में लगवाकर दर्शन कराया। जा रहा हैं ।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने नीम करोरी मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की। जिलाधिकारी ने बताया कि शांति पूर्ण ढंग से जिले भर के शिव मंदिरों में पूजा अर्चना चल रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement