महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

Date : 15-Feb-2026

 पटना, 15 फ़रवरी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प लेकर भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कई स्थानों पर प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग कर कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई, ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक का क्रम दिन भर चलेगा।

मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-शांति और समाज में सद्भाव की कामना की। पूरे जिले में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement