एआई इम्पैक्ट समिट से पहले 70 टीमें अंतिम चरण के लिए चयनित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

एआई इम्पैक्ट समिट से पहले 70 टीमें अंतिम चरण के लिए चयनित

Date : 15-Feb-2026

 नई दिल्ली, 15 फ़रवरी । केंद्र सरकार ने देश में होने वाले कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सम्मेलन से पहले तीन वैश्विक एआई चुनौती प्रतियोगिता के फाइनलिस्ट घोषित कर दिए हैं। इन चुनौतियों में 60 से अधिक देशों से 4,650 से ज्यादा आवेदन किए गए थे। इनमें से 70 टीमों को फाइनल के लिए चुना गया है।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय अनुसार चयनित टीमें 16 और 17 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन में अपने समाधान प्रस्तुत करेंगी। यहां ग्रैंड फिनाले और पुरस्कार समारोह आयोजित होगा।

मंत्रालय ने बताया कि एआई फॉर ऑल चैलेंज में 1,350 से ज्यादा आवेदन आए थे। इसमें 20 टीमों का चयन किया गया। इन टीमों ने स्वास्थ्य, कृषि, जलवायु और शिक्षा से जुड़े एआई समाधान विकसित किए हैं।

‘एआई बाय हर’ के चैलेंज में 800 से ज्यादा आवेदन किए गए। इसमें 30 महिला नेतृत्व वाली टीमों को चुना गया। इन टीमों ने कैंसर जांच, हेल्थ टेक और डिजिटल सेवाओं से जुड़े समाधान तैयार किए हैं।

युवाई ग्लोबल यूथ चैलेंज में 2,500 से ज्यादा आवेदन किए गए। इसमें 13 से 21 वर्ष के युवाओं ने भाग लिया। इसमें 20 टीमों को फाइनलिस्ट बनाया गया। इन टीमों ने बीमारी पहचान, कृषि, बाढ़ चेतावनी और डीपफेक पहचान से जुड़े समाधान तैयार किए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement