प्रधानमंत्री मोदी की कल मुंबई में होगी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री मोदी की कल मुंबई में होगी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात

Date : 16-Feb-2026

 नई दिल्ली, 16 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन भी करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। वह एआई इम्पैक्ट समिट में भी हिस्सा लेंगे। मुंबई में प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय शिखर वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं की बैठक 17 फरवरी को दोपहर मुंबई में होगी। इसमें दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। नए और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर भी बात होगी।

शाम को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान दोनों देश के उद्योग जगत, स्टार्टअप, शोधकर्ता और नवोन्मेषक मौजूद रहेंगे। दोनों नेता इस मौके पर उन्हें संबोधित भी करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement