कुरसेला में आग ने 300 परिवारों को किया बेघर, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कुरसेला में आग ने 300 परिवारों को किया बेघर, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

Date : 16-Feb-2026

कटिहार, 16 फरवरी । जिले के कुरसेला स्टेट हाट में लगी आग ने 300 से अधिक टीन और फूस की झोपड़ीनुमा दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग की घटना में कपड़ा, श्रृंगार, चाय-नाश्ता, मसाला, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, सब्जी और टेलरिंग मशीनों सहित कई दुकानें जलकर राख हो गईं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल विभाग की देरी के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पहले छोटी गाड़ी पहुंची, लेकिन कुछ ही मिनटों में पानी खत्म हो गया और वह दोबारा भरने लौट गई। इस बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। करीब 8:45 बजे बड़ी दमकल गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सोमवार सुबह पीड़ित दुकानदारों ने गुस्से में एनएच-31 और स्टेट हाईवे 77 को जाम कर दिया। दुकानदारों का कहना है कि जब तक जिलाधिकारी, विधायक और सांसद मौके पर आकर मुआवजे की घोषणा और ठोस आश्वासन नहीं देंगे, तब तक जाम नहीं हटेगा।

मौके पर सदर एसडीएम प्रद्युम्न सिंह और डीएसपी रंजन सिंह ने स्थिति का जायजा लिया और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि प्रशासन पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करेगा और आग के कारणों की जांच की जाएगी।

आग की घटना में प्रभावित हुए दुकानदारों का कहना है कि उनकी पूरी जिंदगी की कमाई जलकर राख हो गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और उनकी दुकानों का पुनर्निर्माण


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement