नेहरू प्लेस में 6 मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का उद्घाटन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

नेहरू प्लेस में 6 मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का उद्घाटन

Date : 16-Feb-2026

नई दिल्ली, 16 फरवरी। दिल्ली के नेहरू प्लेस में पार्किंग समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सोमवार को यहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की उपस्थिति में 6 मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, निगम पार्षद योगिता सिंह, राजपाल, जिलाध्यक्ष माया बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नेहरू प्लेस का नवनिर्मित छह मंजिला पार्किंग यहां आने वाले लोगों के लिए अत्याधुनिक पार्किंग सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने रिकॉर्ड समय में इसे बनाकर तैयार करने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की पार्किंग पर अनेकों नए प्रोजेक्ट बनाने की दिशा में काम आगे बढ़ रहा है। डीडीए अपना काम कर रही है और दिल्ली सरकार भी हर जगह पार्किंग सुव्यवस्थित हो, ट्रैफिक कंजेशन कम हो और सड़कों पर ट्रांसपोर्टेशन सुचारु रूप से चल सके, इस दिशा में कार्य कर रही है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि यह मल्टी लेवल पार्किंग पूरी तरह भूकंपरोधी है, हर जगह सीसीटीवी से लैस है, ईवी चार्जिंग की सुविधा है और दिव्यांगजनों के लिए भी पूरी तरह अनुकूल है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की लीगेसी समस्याओं का समाधान अब तेजी से हो रहा है। दिल्ली को जो आधुनिक सुविधाएं चाहिए, उन्हें मिशन मोड में विकसित किया जा रहा है। अब यहां आने वाले हजारों लोगों को पार्किंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और इस पूरे इलाके में ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement