यमुनानगर में 22 फरवरी के हिंदू सम्मेलन से पूर्व जनसंपर्क अभियान तेज | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

यमुनानगर में 22 फरवरी के हिंदू सम्मेलन से पूर्व जनसंपर्क अभियान तेज

Date : 16-Feb-2026

यमुनानगर, 16 फ़रवरी। यमुनानगर में आगामी 22 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत शहर की विभिन्न आवासीय कॉलोनियों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। आयोजन समिति की ओर से ग्रीन पार्क फेस-2 से प्रभात यात्रा की शुरुआत की गई, जो निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए कालिंदी कॉलोनी में संपन्न हुई। प्रातःकालीन इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भागीदारी की। मार्ग में राष्ट्रभक्ति से जुड़े उद्घोषों और भक्ति गीतों से वातावरण आध्यात्मिक एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। भजन गायक दीपक राजा ने प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। यात्रा के दौरान लोग अनुशासित ढंग से आगे बढ़ते हुए सम्मेलन में सहभागिता का संदेश देते रहे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष दविंद्र मेहता ने सोमवार को बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में जागरूकता और एकजुटता का भाव सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक व वैचारिक परिस्थितियों के बीच समाज को संगठित बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उनके अनुसार सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और परस्पर सहयोग की भावना को बल दिया जाएगा।

प्रचार सचिव संजय मित्तल ने जानकारी दी कि सम्मेलन में रामपुरा कॉलोनी, ग्रीन पार्क फेस-1, ग्रीन पार्क फेस-2, कालिंदी कॉलोनी, हरदेव नगर, चंदन कॉलोनी, राजधानी कॉलोनी, रघुनाथ पुरी सहित आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में अन्य इलाकों में भी संपर्क अभियान चलाया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement