सरायकेला में महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सरायकेला में महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Date : 16-Feb-2026

सरायकेला, 16 फरवरी । सरायकेला-खरसावां जिले में सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शासन गांव में सोमवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव घर के समीप महुआ के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान अनिल सिंह मुंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, अनिल सिंह मुंडा रविवार रात करीब 10 बजे घर लौटा था। उसने परिवार के साथ भोजन किया और इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। रात में यह घटना कब घटी, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह जब परिवार के लोगों ने घर के बाहर महुआ के पेड़ से उसका शव लटका देखा, तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अनिल अपने दो भाइयों के साथ शासन गांव में किराए के मकान में रह रहा था। प्रारंभिक तौर पर यह मामला गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। परिजन गहरे सदमे में हैं और किसी प्रकार की आशंका व्यक्त करने की स्थिति में नहीं हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement