पांशकुड़ा में पूजा कमेटी ने शुरू की नि:शुल्क ऑक्सीजन सेवा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पांशकुड़ा में पूजा कमेटी ने शुरू की नि:शुल्क ऑक्सीजन सेवा

Date : 16-Feb-2026

मेदिनीपुर, 16 फरवरी । शिवरात्रि पूजन के अवसर पर पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांशकुड़ा क्षेत्र स्थित दक्षिण बड़हट न्यू तरुण संघ ने चार गांवों के मरीजों के लिए नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा शुरू की है। संगठन का यह 41वां वर्ष है और इस अवसर पर पांच दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

रविवार शाम को आयोजित उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता बाकुलदा उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधान शिक्षक कानाईलाल मंडल ने की। कार्यक्रम में घाटाल कॉलेज के प्राध्यापक विकास मंडल, शिक्षक उदय कालसार, गोपीनाथ सामंत, न्यू तरुण संघ के सचिव सुजय हुतायत, अध्यक्ष ललित धाड़ा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

समारोह में क्षेत्र के तीन ग्रामीण चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। साथ ही दक्षिण बड़हट, योगीबाड़ी, गोपीमोहनपुर और गोसाईबेड़ गांवों के मरीजों की चिकित्सा सुविधा के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री ग्रामीण चिकित्सकों को सौंपी गई।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्षभर गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा तथा सेवा से जुड़े ग्रामीण चिकित्सकों का पारिश्रमिक भी संगठन द्वारा वहन किया जाएगा। उपदेष्टा शिक्षक कार्तिक सामंत ने कहा कि उद्देश्य यह है कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति उपचार के अभाव में जीवन न गंवाए। इसके अतिरिक्त कुछ नेब्युलाइजर मशीनें भी दान की गई हैं। कार्यक्रम में नृत्यांगना रंजुश्री मान्ना को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement