सम्राट चौधरी ने एआई इंपैक्ट समिट में बिहार स्टॉल का किया उद्घाटन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सम्राट चौधरी ने एआई इंपैक्ट समिट में बिहार स्टॉल का किया उद्घाटन

Date : 17-Feb-2026

 नई दिल्ली, 17 फरवरी । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यहां के भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट परिसर में मंगलवार को बिहार स्टॉल का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह भी मौजूद रहे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि आज हम विकसित भारत 2047 की कल्पना कर रहे हैं और इसे जमीन पर उतारने का समय आ गया है। बिहार सरकार ने उद्योगों के लिए अच्छी नीतियां बनाई हैं, वैश्विक क्षमता केंद्र और सेमीकंडक्टर कानून लागू किए हैं। इसी वजह से एआई से जुड़े लोगों का बिहार में स्वागत किया जाएगा। लोग बिहार आएं, सरकार एआई से जुड़कर इसका पूरा लाभ उठाएगी। यह बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है।

उन्होंने कहा कि एआई सम्मेलन बिहार के लिए नई शुरुआत है। सेमीकंडक्टर और उद्योग नीति के जरिए बिहार विभिन्न क्षेत्रों में नए ढांचे तैयार करेगा। इससे बिहार को कृषि, शिक्षा और तकनीक में एआई का पूरा फायदा मिलेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement